केराकतजौनपुरयूपी

युवक पर रॉड से जानलेवा हमला, पिस्टल तानने का आरोप

रास्ता रोककर की मारपीट, जान बचाने के लिए धान के खेत में भागा पीड़ित; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर। थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर एक युवक पर बाइक की रॉड से जानलेवा हमला करने और पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अवनीश वर्मा निवासी तेजपुर (धधियाँ) की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पीड़ित के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे वह भौरा गांव में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम से भोजन कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर प्रमोद सिंह के खेत के पास कुछ लोगों से मुलाकात होने पर वह रुक गया। आरोप है कि कुछ देर बाद बजरंगबली मंदिर की ओर से बाइक से पहुंचे सुजीत यादव और नितिन यादव ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद बाइक की सॉकर रॉड से उस पर हमला कर दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसी दौरान नितिन यादव ने उस पर पिस्टल तान दी।हमले मे पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए धान के खेत में करीब 50 मीटर अंदर तक भागा। आरोप है कि सुजीत यादव ने पीछा कर रॉड से वार किए। शोर सुनकर लोगों को मौके पर आता देख दोनों आरोपी कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए पीड़ित के मुताबिक, घटनास्थल पर एक चप्पल छूट गई थी, जिसे वह अपने घर ले आया। हाथ-पैर में चोट लगने के बाद परिजनों ने निजी चिकित्सक से उसका उपचार कराया। अवनीश ने अपने और अपने दो भाइयों की जान को खतरा बताते हुए आरोपियों से सुरक्षा की आशंका भी जताई है। उसने आरोप लगाया कि जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दी गई पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!