जौनपुरयूपी

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। पुलिस लाइन जौनपुर में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में परेड आयोजित की गई। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने अपने संबोधन में बीते एक वर्ष के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वीरगाथाओं का उल्लेख किया। उन्होंने उनके त्याग और समर्पण को याद करते हुए पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा करने का संदेश दिया इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन तथा उपस्थित पुलिसकर्मियों के साथ ‘पावन स्मृति पुस्तिका’ का पाठ किया। सभी ने शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर पुष्पचक्र अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के योगदान को नमन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!