
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। बाला गुरु स्मृति जिलास्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित अभ्यास, अनुशासन और बेहतर खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे अभ्यास कर जिले और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया मैराथन गोल्ड मेडलिस्ट सभाजीत यादव ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वीरांगना मिश्रा, विराट मिश्रा, कृतिका सिंह, शिव सिंह, आंधी केसरी, अन्नू पटेल, रिद्धि तिवारी, शिवानी दुबे, वेदांत उपाध्याय और अथर्व ड्यूटी सहित अन्य खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया मुख्य आयोजक प्रवीण मिश्रा ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष प्रतियोगिताओं के माध्यम से उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है। इस दौरान तरुण शुक्ला, शिवानी मिश्रा, डॉ. आशुतोष मिश्रा सहित खिलाड़ी और अभिभावक मौजूद रहे।




