
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत पुलिस विभाग में नवचयनित 4,543 उप निरीक्षकों एवं प्लाटून कमांडरों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे गए। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की बात कही गई।




