
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के हरिदासीपुर गांव में सोमवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल छा गया मृतक की पहचान मुकेश पांडेय, पुत्र स्वर्गीय रामराज पांडेय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है।
घटना की सूचना मिलने पर चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




