
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चन्दवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के गोबरा (कोड़ेरे) गांव में जमीन विवाद को लेकर राजस्व विभाग द्वारा कराई गई पत्थर गड़ाई के बाद विवाद गहरा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है गोबरा (कोड़ेरे) निवासी सुबेदार यादव पुत्र स्वर्गीय श्यामनन्दन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी आराजी संख्या 532/0388 की पत्थर गड़ाई 4 जून 2026 को राजस्व टीम द्वारा कराई गई थी। आरोप है कि गांव के हीरा लाल यादव, भइया लाल, विनोद यादव और भोला यादव ने लगाए गए पत्थरों को उखाड़कर फेंक दिया।
पीड़ित का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया और पत्थर उखाड़ने का कारण पूछा, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




