
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से पेंशनर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर कलेक्ट्रेट परिसर में पेंशनर्स ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन के साथ पुरानी ऑफलाइन व्यवस्था भी जारी रखने की मांग की सीबी सिंह ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी खामियों और मानव संपदा पोर्टल पर पुराने पेंशनर्स का विवरण उपलब्ध न होने से बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। इससे चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शासन से व्यवस्था दुरुस्त होने तक ऑफलाइन बिल स्वीकार करने की मांग की।




