Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चोलापुरयूपीवाराणसी

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत कई घायल

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत कई घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के पवारेपुर गांव में पारिवारिक जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे परिवार पर ईंट-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने मारपीट के दौरान तमंचा लहराने, जातिसूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है जानकारी के अनुसार, पवारेपुर निवासी सौरभ खैरवार पुत्र सुकूनंद खैरवार का विपक्षियों से पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आकाश सिंह, मिथिलेश सिंह, प्रकाश सिंह उर्फ तेजू सिंह, अंकित खरवार और अतुल खरवार ने एकजुट होकर सौरभ के परिवार पर हमला कर दिया मारपीट में सौरभ खरवार, उनकी माता, पत्नी पूनम समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। आरोप है कि हमले के दौरान एक व्यक्ति की हाथ की अंगुली भी कट गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने अवैध असलहा (कट्टा) लहराया और जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चोलापुर थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है थाना प्रभारी के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!