
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
चंदौली। जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकांठपुर गांव में होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। अलीनगर थाने में तैनात होमगार्ड जवान विजय कुमार भारती का शव उनके घर के बरामदे में तख्त के नीचे पड़ा मिला। घटना की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई बताया जा रहा है कि परिजनों ने विजय कुमार भारती को बरामदे में तख्त के नीचे अचेत अवस्था में देखा। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बबुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक विजय कुमार भारती अलीनगर थाने में होमगार्ड जवान के रूप में तैनात थे। उनकी अचानक और संदिग्ध हालात में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत से श्रीकांठपुर गांव में मातम पसरा है, जबकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।




