यूपीसीतापुर

तीन पत्नियों और 10 बच्चों की थी जिम्मेदारी,

आर्थिक संकट से जूझ रहे रामशरण की मौत से गांव में शोक

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

सीतापुर। जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव में आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान एक कोटेदार की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामशरण के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है जानकारी के मुताबिक, रामशरण पर परिवार की बड़ी जिम्मेदारी थी। उनकी तीन पत्नियां और कुल 10 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि आर्थिक परेशानियों और कर्ज के चलते वह काफी तनाव में थे। वह अपनी तीसरी पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहे थे परिवार की जिम्मेदारियों और आर्थिक संकट के बीच हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक बड़े परिवार के सामने अब भरण-पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!