यूपीलखनऊ

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर सीएम सख्त, अधिकारियों के अवकाश निरस्त

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर सीएम सख्त, अधिकारियों के अवकाश निरस्त

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को आगामी दीपोत्सव, दीपावली, छठ और देव दीपावली पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के उल्लास को उपद्रव में बदलने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अराजक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई होगी मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शासन से लेकर थानों तक के अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करने के निर्देश दिए। बाजारों में 24 घंटे पुलिस निगरानी, खुले स्थानों पर पटाखों की बिक्री तथा निर्बाध बिजली-पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही राशन वितरण में घटतौली, खाद की कालाबाजारी और धान खरीद में देरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। आउटसोर्स कर्मियों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समय से मानदेय और पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने को भी कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!