चंदवकजौनपुरयूपी

विद्यालय में चोरी, समरसेबल उखाड़ ले गए चोर

विद्यालय में चोरी, समरसेबल उखाड़ ले गए चोर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के गोबरा गांव स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप का समरसेबल उखाड़कर ले गए। इसके अलावा कक्षा चार के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे अभिलेखों से छेड़छाड़ की और कुर्सी-मेज को भी क्षतिग्रस्त कर दिया बुधवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई प्रधानाध्यापक ने प्रशासन से घटना की जांच कर चोरी और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!