Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचोलापुरवाराणसी

अनियंत्रित कार की टक्कर से कॉलेज छात्रा गंभीर घायल, चालक फरार

अनियंत्रित कार की टक्कर से कॉलेज छात्रा गंभीर घायल, चालक फरार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र की गोसाईपुर चौकी अंतर्गत भोपापुर गांव के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसकी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गहुरा (प्रेमनगर) निवासी लालता प्रसाद सेठ की पुत्री रितिका सोनी प्रतिदिन की तरह अपनी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। जैसे ही वह भोपापुर गांव के समीप पहुंची, सामने से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रितिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्रा को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही गोसाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त स्कूटी को कब्जे में ले लिया।अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!