Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

सड़क हादसे के बाद हिंसा: युवक की पीट-पीटकर हत्या

सड़क हादसे के बाद हिंसा: युवक की पीट-पीटकर हत्या

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।  फूलपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान मनीष सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें भीड़ ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना 26 अप्रैल की बताई जा रही है।

फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बर्तन धो रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और कार चालक मनीष सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी।

गंभीर रूप से घायल मनीष सिंह को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए मनोज प्रजापति,हरिश्चन्द्र राजभर,योगेन्द्र प्रजापति,अभिषेक उर्फ बुद्धू चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है:

अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों

के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!