Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

मोदी के खिलाफ बयान पर सड़कों पर उतरी भाजपा, कलेक्ट्रेट पर फूंका अजय राय का पुतला

मोदी के खिलाफ बयान पर सड़कों पर उतरी भाजपा, कलेक्ट्रेट पर फूंका अजय राय का पुतला

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

वाराणसी।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भाजपा का गुस्सा अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। सोमवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए अजय राय का पुतला फूंक दिया भाजयुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “अजय राय मुर्दाबाद” और “राहुल गांधी होश में आओ” के नारों से पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को गूंजा दिया। प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी का घेराव करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर उनकी गाड़ी तक रोक दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया भाजयुमो नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अजय राय की हिस्ट्रीशीट दोबारा खोलने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा नेताओं का आरोप है कि अजय राय संगठित आपराधिक गिरोह चलाते हैं और उनके खिलाफ सिगरा, चेतगंज, चौबेपुर, फूलपुर, दशाश्वमेध, शिवपुर, मुगलसराय समेत कई थानों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि गैंगस्टर जैसी धाराओं में भी वह जेल जा चुके हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस दल की बदौलत अजय राय राजनीति में आगे बढ़े, उसी दल के सबसे बड़े नेता और देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक बयान देकर उन्होंने पूरी काशी का अपमान किया है भाजपा नेता प्रदीप अग्रहरी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा,
“कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजनीति में आने से पहले भी आपराधिक प्रवृत्ति के थे और आज भी उसी मानसिकता के साथ राजनीति कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय बयान देना कांग्रेस की गिरती हुई सोच को दर्शाता है भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर अजय राय ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो पूरे प्रदेश में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!