Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

सारनाथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लुटेरा गिरफ्तार

लूटी गई सोने की चेन और चोरी की बुलेट बरामद, बुजुर्ग महिला को बनाया था निशाना

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के थाना सारनाथ पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त चोरी की बुलेट बरामद की है पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत डीसीपी प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नगायच और एसीपी सारनाथ के पर्यवेक्षण में थाना सारनाथ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय चौहान उर्फ लकी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 09.09 ग्राम वजन की लूटी गई सोने की चेन तथा घटना में इस्तेमाल की गई चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!