प्रभारी निरीक्षक का वीडियो वायरल, सीओ को सौंपी गई जांच
प्रभारी निरीक्षक का वीडियो वायरल, सीओ को सौंपी गई जांच

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
चंदवक जौनपुर। थाना क्षेत्र के बीरीबारी गांव में मंगलवार को हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज होने के अगले ही दिन बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें चंदवक प्रभारी निरीक्षक किसी वादी को डांटते-फटकारते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष को बिना प्राथमिकी दर्ज किए थाने से भगा दिया गया। वीडियो के सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत रजक को सौंपी गई है। उधर, प्रभारी निरीक्षक चंदवक का कहना है कि बीरीबारी में जिस पक्ष द्वारा पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चलाए गए थे, वही पक्ष दबाव बनाकर पीड़ित पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने थाने आया था। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रयास को देखते हुए संबंधित लोगों को डांटकर वापस भेज दिया गया। आरोपी पक्ष पर पहले से ही दर्जन भर मुकदमे हैं। जिनमे दहशतगर्दी का भी मुकदमा दर्ज है।
क्षेत्राधिकारी अजीत रजक ने बताया कि मंगलवार को हुई घटना में जिस पक्ष ने पत्थर बाजी की थी उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उक्त पक्ष क्रॉस केस दर्ज कराना चाह रहा था जिसमे प्रभारी द्वारा मना किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी।




