उत्तर प्रदेशवाराणसी
बनकट रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
बनकट रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

न्यूज़ खबर इंडिया
वाराणसी/लोहता: लोहता थाना क्षेत्र के बनकट रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक आसपास के इलाके का ही रहने वाला प्रतीत हो रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना पर पहुंची लोहता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।




