Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

जौनपुर का शीतला धाम होगा भब्य 

काशी विश्वनाथ और विंध्यवासिनी धाम की तर्ज पर बदलेगा स्वरूप, 6 करोड़ की योजना पर काम शुरू

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का प्रमुख केंद्र शीतला धाम चौकिया अब नव्य और भव्य रूप में नजर आएगा। इसे काशी विश्वनाथ मंदिर और मां विंध्यवासिनी मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो चुका है।

बुधवार से धाम परिसर में लगे टिन शेड हटाने का काम जारी है। बृहस्पतिवार की शाम तक करीब 200 फीट क्षेत्र में लगे 50 टिनशेड हटाए जा चुके हैं। साथ ही मंदिर के दो कपाट और एक कतार को बंद कर दिया गया है।

6 करोड़ की स्वीकृति, मुख्य द्वार बदलेगा स्वरूप

धाम के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास के लिए शासन से लगभग 6 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र का समग्र विकास कराया जाएगा। मुख्य द्वार को नए और आकर्षक डिजाइन में तैयार किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा भी तय कर ली गई है।

दर्शन व्यवस्था में बदलाव

निर्माण कार्य के चलते मंदिर के दोनों कपाट फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। पहले जहां दो कतारों में दर्शन की व्यवस्था थी, अब एक ही लाइन से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि दूसरी कतार से बाहर निकासी की व्यवस्था की गई है। यह निर्णय पंडा समाज द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि प्रथम चरण में मंदिर के बरामदे को तोड़कर उसे भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

धाम क्षेत्र में चल रहे इस विकास कार्य से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में शीतला धाम पूर्वांचल का प्रमुख पर्यटन और धार्मिक केंद्र बनकर उभरेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!