Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

डीएम ने किया आरओबी निर्माण कार्य का निरीक्षण

डीएम ने किया आरओबी निर्माण कार्य का निरीक्षण

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बुधवार देर शाम जफराबाद–सुल्तानपुर–लखनऊ रेल सेक्शन पर निर्माणाधीन 4 लेन रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने जौनपुर सिटी यार्ड स्थित उत्तर रेलवे के समपार संख्या 09-बी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-231 के किलोमीटर 169.10 पर बन रहे रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे कार्य की भौतिक प्रगति संतोषजनक पाई गई निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्यस्थल पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और लक्षित समयावधि जून 2027 तक परियोजना को पूर्ण किया जाए।

डीएम ने विशेष रूप से नागरिकों और श्रमिकों की सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए जाएं, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे उन्होंने कहा कि आरओबी के निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगा। यह परियोजना जिले के यातायात ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण निगम जेपी गुप्ता, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!