Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर गूंजा देशभक्ति के नारों से, पुलवामा शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर गूंजा देशभक्ति के नारों से, पुलवामा शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर (न्यूज़ खबर इंडिया )। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर सोमवार को देशभक्ति के नारों से गूंज उठा, जब छात्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र नेता दिव्यांशु सिंह ने किया।

छात्र-छात्राओं ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर शहीदों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिसर “भारत माता की जय” और “अमर शहीद अमर रहें” के नारों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिव्यांशु सिंह ने कहा कि Pulwama attack में शहीद हुए जवानों का बलिदान राष्ट्र के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है। उनकी शहादत देश की अस्मिता, साहस और अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्र की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। पुलवामा की घटना ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा था और आज भी वह हमें एकजुट रहने का संदेश देती है।

श्रद्धांजलि सभा में पृथ्वीराज सिंह, साईं राम यादव, पवन यादव, शुभम, रवि, मोनू, शंभूनाथ, आलोक पंडित, नीतिश, दीपक, बिपुल मिश्रा, रजनीश यादव, अनिकेत बिंद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी और शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता-अखंडता की रक्षा और शहीदों के त्याग को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!