Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

हाईटेंशन विद्युत की चपेट में आने से भैंस की दर्दनाक मौत

हाईटेंशन विद्युत की चपेट में आने से भैंस की दर्दनाक मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के परसौडी गांव में सोमवार शाम हाईटेंशन विद्युत करंट की चपेट में आने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मातम छा गया जानकारी के अनुसार, वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसड़ा दानगंज निवासी गुलाब यादव रोज की तरह सोमवार को करीब 3 बजे अपनी भैंस चराने के लिए परसौडी गांव की ओर गए थे। इसी दौरान चरते-चरते भैंस हाईटेंशन विद्युत स्टे रॉड के संपर्क में आ गई और करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई भैंस को करंट लगते देख गुलाब यादव ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बचाने का प्रयास करते, तब तक भैंस दम तोड़ चुकी थी घटना की सूचना पशुपालक नें चंदवक थाने को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!