Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

ड्रोन और सीसीटीवी से शहर की निगरानी, संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा

ड्रोन और सीसीटीवी से शहर की निगरानी, संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में अलविदा की नमाज के अवसर पर वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद नजर आई। शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को पुलिस कमिश्नर ने खुद मैदान में उतरकर शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अलविदा की नमाज को देखते हुए पूरे वाराणसी में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और शहर में शांति तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष सुरक्षा प्लान लागू किया।

पुलिस कमिश्नर ने नमाज स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, शरारती तत्वों की गतिविधि या संदिग्ध हरकत पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर की निगरानी के लिए इस बार आधुनिक तकनीक का भी व्यापक इस्तेमाल किया गया। पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई। कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि वाराणसी की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे को बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

पुलिस की सख्ती और सतर्कता के बीच वाराणसी में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!