Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीसोनभद्र

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता सेराज अहमद

सोनभद्र।  राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पलिया कला गांव में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है परिजनों के अनुसार, बीते 7 जुलाई को नाबालिग लड़की दवा लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों को जानकारी मिली कि करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव निवासी एक युवक उसे अपने साथ ले गया है।

आरोप है कि युवक ने अपने कुछ परिजनों की सहमति से लड़की को बहला-फुसलाकर अन्यत्र ले जाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब उन्होंने आरोपी पक्ष से संपर्क किया तो लड़की को वापस करने से इनकार कर दिया गया इसके बाद लड़की के पिता मोहम्मद अब्बास अली पुत्र समई ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर नाबालिग को बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है इस संबंध में सिटी सदर कोतवाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!