Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

मिशन शक्ति केंद्र ने बचाया टूटता परिवार

मिशन शक्ति केंद्र ने बचाया टूटता परिवार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर।  में मिशन शक्ति केंद्र की पहल से एक टूटता हुआ परिवार फिर से जुड़ गया। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को महिला थाना की काउंसलिंग के जरिए सुलझा लिया गया, जिसके बाद दोनों ने फिर से साथ रहने का फैसला किया।

मिली जानकारी के अनुसार, खुटहन थाना क्षेत्र के खुटहन गांव निवासी रूपा पत्नी चंद्रभान ने अपने पति चंद्रभान के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि पति द्वारा आए दिन गाली-गलौज और प्रताड़ना की जा रही थी, जिससे परिवार में तनाव की स्थिति बन गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति केंद्र महिला थाना पर दोनों पक्षों को बुलाया गया। यहां महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने पति-पत्नी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें परिवार के महत्व तथा आपसी समझदारी के बारे में समझाया।

काफी देर तक चली काउंसलिंग और समझाइश के बाद दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर हो गईं। अंततः पति-पत्नी आपसी सहमति से फिर से साथ रहने को तैयार हो गए और मिशन शक्ति केंद्र पर ही दोनों के बीच समझौता संपन्न कराया गया।

महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने बताया कि पुलिस की पहल और काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने एक साथ रहने की सहमति जताई है।

–मिशन शक्ति केंद्र की इस पहल से एक बिखरता परिवार फिर से एक हो गया, जिससे यह साबित होता है कि संवाद और समझदारी से कई पारिवारिक विवादों का समाधान संभव है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!