Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

कोर्ट के आदेश पर 19 माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा

सड़क हादसे में पिता की मौत का मामला, अज्ञात टाटा 407 चालक के खिलाफ केस

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चन्दवक/जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 19 माह बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर निवासी छात्रा तनु शर्मा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279 और 106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में तनु शर्मा ने बताया कि उनके पिता हरि विश्वकर्मा 24 दिसंबर 2024 को काम के सिलसिले में वाराणसी आए थे। वह वाराणसी निवासी अमित शर्मा की बाइक (यूपी 65 एफए 8261) पर पीछे बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान चन्दवक थाना क्षेत्र के मेन रोड पर पीछे से आ रहे टाटा 407 वाहन संख्या यूपी 50 डीटी 8167 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में हरि विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन परिजनों का आरोप है कि काफी प्रयास के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तनु शर्मा ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के लिए वह लगातार जौनपुर और वाराणसी पुलिस के अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाती रहीं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। न्यायालय के आदेश के बाद चन्दवक पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर लिया है वाहन चालक और स्वामी की होगी पहचान चन्दवक पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान वाहन चालक और वाहन स्वामी की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!