Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

केराकत कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों को शांति से मनाने की अपील

केराकत कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों को शांति से मनाने की अपील

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत जौनपुर। आगामी रमजान, ईद एवं नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली केराकत परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजीत कुमार ने की, जबकि नवागत कोतवाल अरविंद कुमार पांडे की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहे ।

सीओ अजीत कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

नवागत कोतवाल अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्त, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

प्रशासन एवं आमजन के समन्वय से क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि सभी त्योहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!