
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
लखनऊ। अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की कमान संभालने के निर्देश दिए हैं मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और राहत कार्यों की पल-पल मॉनिटरिंग की जाए आग की भयावह घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। अब मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।




