
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत, जौनपुर। जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नवरात्रि के पावन अवसर पर पूजा-पाठ करना एक महिला को भारी पड़ गया।
मिली जानकारी के अनुसार, अकबरपुर गांव की रहने वाली एक शांतिप्रिय महिला नवरात्रि का व्रत रखकर अपने खेत में पूजा-अर्चना करने गई थी। लेकिन इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाली महिला अनीता पत्नी लालबहादुर ने पूजा-पाठ का विरोध शुरू कर दिया।
पीड़िता के मुताबिक, जब वह शाम को पूजा करके घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे अनीता, रिंकू पुत्र देवलास, धनंजय पुत्र रिंकू और अंतिमा पुत्री देवलास ने उस पर अचानक हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने महिला को लाठी-डंडों और लात-घूसों से बेरहमी से पीटा हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, सिर में गहरी चोट आई जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने कहा—”आज तो बच गई, लेकिन नवरात्र खत्म होने से पहले जान से मार देंगे!”
घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली थाना केराकत में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मेडिकल जांच कराने की मांग की है।
वहीं पुलिस ने मामले में पीड़िता के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है




