Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे को मारी टक्कर, 5 वर्षीय मासूम की मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।  मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के गोविंदपुर निवासी विपिन शर्मा मंडुवाडीह क्षेत्र की इंक्लेव कॉलोनी में किराये पर रहते हैं और एक होटल में ड्राइवर का कार्य करते हैं। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उनकी पत्नी सरिता शर्मा अपने इकलौते बेटे वंश शर्मा के साथ सब्जी लेने बाजार गई थीं बताया जा रहा है कि बाजार से लौटते समय मड़ौली स्थित क्राइस्ट स्कूल के सामने तेज रफ्तार टियागो ईवी कार ने मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के दौरान सरिता शर्मा अपने बेटे को बचाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन सड़क पर बने डिवाइडर के कारण वह खुद को नहीं बचा सकीं।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच वर्षीय वंश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। वहीं चालक मौके पर भीड़ जुटता देख फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!