Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

भूत-प्रेत के विवाद में खूनी हमला! रॉड, ईंट और पत्थरों से दंपति को बेरहमी से पीटा

केराकत में पट्टीदारों पर जानलेवा हमले का आरोप, घर में घुसकर मारपीट के बाद दी जान से मारने की धमकी

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता

केराकत/जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र में भूत-प्रेत से जुड़े विवाद ने मंगलवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पट्टीदारों ने एक दंपति के घर पहुंचकर लोहे की रॉड, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है मंगलवार सुबह करीब सात बजे हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। पीड़ित धर्म प्रकाश उर्फ डब्लू के अनुसार, उनके पिता रामकुमार मौर्य और मां चंपा देवी घर पर मौजूद थे। तभी उनके ही पट्टीदार लालजी उर्फ लल्लई, सुशील और दीपक विवाद करते हुए घर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड, ईंट और पत्थरों से रामकुमार मौर्य और चंपा देवी पर ताबड़तोड़ हमला किया। दोनों को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घर के भीतर चीख-पुकार मचने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह दंपति को हमलावरों के चंगुल से बचाया।

बताया जा रहा है कि हमला भूत-प्रेत से जुड़े विवाद को लेकर हुआ। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी जाते समय गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी देकर गए। इस धमकी के बाद परिवार सहमा हुआ है और सुरक्षा की मांग कर रहा है घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी। धर्म प्रकाश उर्फ डब्लू की तहरीर के आधार पर केराकत थाने में लालजी उर्फ लल्लई, सुशील और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपियों की तलाश में दबिश देने की तैयारी शुरू कर दी है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!