Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का रस्सी के सहारे लटका मिला शव 

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का रस्सी के सहारे लटका मिला शव 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  कोतवाली थाना क्षेत्र के वाजिदपुर दक्षिणी मोहल्ले में रविवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे लटका शव मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय बहादुर यादव (22 वर्ष), पुत्र रामसूरत यादव, निवासी अमरा असवारे थाना गौरा बादशाहपुर, जौनपुर में किराए के मकान में रह रहा था। वह वाजिदपुर दक्षिणी में विजय यादव के मकान में रहता था।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह लगभग 5 बजे युवक के साथ रहने वाले दोस्तों ने उसे कमरे में लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे लटका देखा। यह दृश्य देखकर साथियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया।

सूचना मिलते ही भंडारी चौकी इंचार्ज जयदीप कोल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं सूत्रों के अनुसार, घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!