Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

आजमगढ़: सरैया बाजार में चोरी की घटना का पुलिस ने किया सफल खुलासा, रुपये व मंगलसूत्र बरामद

आजमगढ़: सरैया बाजार में चोरी की घटना का पुलिस ने किया सफल खुलासा, रुपये व मंगलसूत्र बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़।   महराजगंज थाना पुलिस ने सरैया बाजार में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी गये रुपये और मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। मामले में पांच महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी श्रीमती चन्द्रमती पत्नी रामप्रीत राम निवासी मड़छा हरिबल्लभ थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ने थाना महराजगंज में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि बाजार के दौरान उनके पर्स से मंगलसूत्र और 5000 रुपये चोरी कर लिये गये।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में राजकुमारी पत्नी धारा प्रसाद निवासी पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, उर्मिला पत्नी छांगुर निवासी पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, गीता उर्फ चन्दा पत्नी जितेन्द्र निवासी सिधुवापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, सोनम उर्फ रानू पत्नी पंकज उर्फ दीपचन्द निवासी पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ तथा संध्या पत्नी सुग्रीव निवासी कोहरी कोहरा थाना गोला जनपद गोरखपुर को नामजद किया गया है पुलिस ने तलाशी और पूछताछ के दौरान चोरी गया सामान मौके से ही बरामद कर लिया। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज में मु0अ0सं0 112/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!