
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
डोभी / जौनपुर। विधानसभा केराकत अंतर्गत डोभी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन मातोश्री लॉन, रसड़ा बिरीबारी में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डोभी मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह रघुवंशी उर्फ गोलू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा कार्यसमिति के जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह एवं जिला मंत्री धनंजय कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता प्रवीण सिंह ने की, जबकि संचालन चंद्रिका यादव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।
मुख्य अतिथि अरविन्द सिंह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डोभी मंडल के सभी 96 बूथों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण महाभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रवीण सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात कर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाए और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए।
डोभी मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह उर्फ गोलू ने बताया कि इस प्रशिक्षण महाभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मूल्यों, राष्ट्रवाद की भावना और सेवा-समर्पण के संस्कारों से सशक्त करना है।
कार्यक्रम के अंत में संचालक चंद्रिका यादव एवं प्रवीण सिंह ने सभी आगंतुकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर निरंजन यादव, प्रमोद दीक्षित, पंकज सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, चंदन पाठक, संजय सोनकर, राजेंद्र सिंह सहित डोभी मंडल के 96 बूथों के अध्यक्ष एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




