
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत (जौनपुर)। केराकत क्षेत्र के थानागद्दी-सिंधौरा मार्ग पर स्थित नाऊपुर गांव के समीप गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब चार बजे सिंधौरा निवासी सतीश यादव थानागद्दी बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नाऊपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा




