जौनपुरयूपी

गांधी स्मारक पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान का समापन

योग और क्रिकेट से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान का समापन योगाभ्यास, क्रिकेट मैच और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। 17 सितंबर से संचालित अभियान के दौरान सामान्य ज्ञान, रंगोली, पोस्टर, भाषण, निबंध और डिजिटल जागरूकता जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कराया गया, जबकि प्रो. अरविन्द कुमार सिंह के निर्देशन में क्रिकेट मैच हुआ। अभियान के संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति ने जनसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और जागरूक नागरिकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!