
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेतासराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को नाजायज तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम ने दिनांक 07 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सचिन कुमार पुत्र मुन्नर राम निवासी मानीकलां, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त को सुबह करीब 07:19 बजे भुडकुडहा मोड़ से 500 मीटर आगे से दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज कट्टा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना खेतासराय में मु0अ0सं0 67/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




