Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

दो शातिर अपराधी अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार

दो शातिर अपराधी अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर:  जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पवारा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला:

थानाध्यक्ष अनिल कुमार मय हमराह पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:45 बजे कुंवरपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 02 अवैध तमंचा .315 बोर, 03 जिंदा कारतूस तथा एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त:

मोहित कुमार (19 वर्ष)

निवासी – भांट का पूरा (रामपुर कला), थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुररवि कन्नौजिया (20 वर्ष)निवासी – ग्राम परशुपुर, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 51/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!