Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

जमीनी विवाद में दो पक्षो में चली लाठी- डंडे, चार पर मुकदमा दर्ज 

जमीनी विवाद में दो पक्षो में चली लाठी- डंडे, चार पर मुकदमा दर्ज 

न्यूज़ खबर इंडिया (संवाददाता अर्पिता ):

 चन्दवक /जौनपुर।  थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव से जमीन विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेन्द्र निषाद अपनी जमीन पर खुटा गाड़ रहे थे, तभी गांव के ही कुछ लोग—घनश्याम, इन्द्रावती, सोनम और मनीषा—मौके पर पहुंच गए।

पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने खुलेआम धमकी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो उसे जमीन पर काम नहीं करने दिया जाएगा। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और पीड़ित की जान बचाई।

घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित राजेन्द्र निषाद ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है

वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!