वाराणसी: सोना तालाब में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो नाबालिग मुक्त
वाराणसी: सोना तालाब में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो नाबालिग मुक्त

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित सोना तालाब इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान एक मकान से दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल मुक्त कराया गया।
पुलिस ने मौके से गिरोह की संचालिका शहीदुन्निसा और उसके सहयोगी मनोज को गिरफ्तार किया है। दोनों पर मिलकर इस अवैध कारोबार को संचालित करने का आरोप है।
स्थानीय लोगों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने निगरानी कर यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि गिरोह मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर सौदे तय करता था और भुगतान के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल करता था।
मुक्त कराई गई दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है, जहां उन्हें काउंसलिंग और चिकित्सीय सहायता दी जा रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।




