Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर में रेलवे ट्रैक पर महिला की दर्दनाक मौत, पहचान में जुटी पुलिस

गौरा बादशाहपुर क्षेत्र में हादसा, ट्रेन की चपेट में आई अज्ञात महिला

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता:

जौनपुर।   के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना कबीरुद्दीनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे करीब शाम 6 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 40 वर्षीय महिला ट्रैक के पास मौजूद थी, तभी अचानक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका का रंग गेहुआ, कद औसत बताया जा रहा है और वह साड़ी पहने हुई थी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है और पहचान के प्रयास जारी हैं। साथ ही पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!