Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

सड़क हादसे में युवक गंभीर, 

वाराणसी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक , पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक /जौनपुर।   चंदवक थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा गांव निवासी ममता देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पति गुड्डू राजभर दिनांक 11 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6 बजे वाराणसी काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। जब वह चंदवक पुल के आगे सैयद मजार की पुलिया के पास शाम लगभग 7 बजे पहुंचे, तभी वाराणसी की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।

आरोप है कि आरोपी आसुतोष सिंह, निवासी पुरनपुर थाना चंदवक, ने टक्कर मारने के बाद संतुलन खोते हुए अन्य मोटरसाइकिलों को भी टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। आरोपी की बाइक का नंबर डीएल 3S/BN 5868 बताया जा रहा है।

हादसे में घायल गुड्डू राजभर सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। मौके पर मौजूद रामगढ़ गांव के पूर्व प्रधान अशोक निपात और अन्य लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को वाराणसी के दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

इस संबंध में पीड़िता द्वारा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!