Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की प्रवेश विवरणिका का कुलपति ने किया विमोचन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के लिए तैयार की गई प्रवेश विवरणिका का विमोचन कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रवेश विवरणिका विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियों सहित अन्य आवश्यक जानकारियों का महत्वपूर्ण संकलन है कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारियां आसानी से उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है।

प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे प्रवेश से संबंधित नवीनतम सूचनाओं, तिथियों और आवश्यक निर्देशों के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें कार्यक्रम में प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. रजनीश भास्कर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. गिरिधर मिश्र, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, उपकुलसचिव अजीत सिंह, डॉ. धीरेंद्र चौधरी, डॉ. सुजीत चौरसिया सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!