Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

प्रेमी के इंकार पर नाबालिग ने दी जान

प्रेमी के इंकार पर नाबालिग ने दी जान

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर।  जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दुखद मामला सामने आया है। 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर प्रेमी द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद जहर खा लिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी चपरासी सोनकर की पुत्री आरती सोनकर का पड़ोस के नाथुपुर रामनगर गांव के एक युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की युवक पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन युवक के इंकार करने पर उसने यह कदम उठा लिया।

घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में एक निजी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह के अनुसार, मृतका की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!