Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीलखनऊ

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस-TMC पर तीखा हमला 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस-TMC पर तीखा हमला 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी राजनीतिक बयानबाज़ी सामने आई है, जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा।

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताते हुए दोनों दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया है, जबकि टीएमसी ने पश्चिम बंगाल को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में पहली बार कमल खिलने जा रहा है और बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और भी गरमा गया है, वहीं आने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!