Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

दरवाजे पर बाइक साफ कर रहे युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज 

दरवाजे पर बाइक साफ कर रहे युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चंदवक /जौनपुर।  चंदवक थाना क्षेत्र के बहिरी गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। बहिरी निवासी अरविन्द कुमार सिंह पुत्र स्व. दरोगा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते 22 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे उनका पुत्र अभिषेक सिंह घर के दरवाजे पर अपनी बाइक साफ कर रहा था। इसी दौरान गांव के मनीष सिंह पुत्र सुशील सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ ही देर बाद अमित सिंह पुत्र सुशील सिंह भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर अभिषेक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मामला शांत होने के बाद अभिषेक अपने बरामदे में चला गया, लेकिन आरोप है कि इसके बाद सुशील Singh भी मौके पर पहुंच गए और बेटे के साथ मिलकर दोबारा हमला कर दिया।

मारपीट में अभिषेक को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों का कहना है कि युवक के दाहिने कान में चोट लगने से सुनाई देना बंद हो गया है। साथ ही आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित ने मामले में पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

चंदवक पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!