
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
चंदवक /जौनपुर। डोभी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला थाने पहुंच गया।
पीड़िता संगीता मिश्रा पुत्री स्व. श्याम सुंदर चौबे, निवासी ग्राम दुधौड़ा थाना चंदवक जनपद जौनपुर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह बीते 3 मई 2026 को अपने बड़े पिता से मिलने गई थीं। इसी दौरान उनके भाई रामू चौबे पुत्र स्व. श्याम सुंदर चौबे, छोटू चौबे पुत्र रामप्यारे चौबे तथा वंदना चौबे पत्नी रामू चौबे ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता के अनुसार, जब उन्हें बचाने उनकी मां जानती चौबे, बहन रूबी चौबे और वंदना पांडेय पहुंचीं, तब आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लात-घूंसों और रॉड से हमला कर दिया।
किसी तरह जान बचाकर निकली पीड़िता ने आरोप लगाया कि जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो जान से मार दिया जाएगा।
मारपीट में घायलमहिलाओं ने चंदवक थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



