Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशवाराणसी

सीएम योगी का वाराणसी दौरा: बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दरबार में टेका माथा

सीएम योगी का वाराणसी दौरा: बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दरबार में टेका माथा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचे और काशी के कोतवाल के दरबार में मत्था टेक आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान बड़ा लालपुर स्थित चांदमारी निवासी राजीव कृष्ण के आवास पर भी पहुंचे। यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होकर उन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभाशीष दिया और परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव और डॉ अवधेश सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!