Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, निष्पक्ष पुनः परीक्षा की मांग

नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, निष्पक्ष पुनः परीक्षा की मांग

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के साथ हुए व्यवहार को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय क्रांतिकारी पार्टी (आरसीपी) कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और पुनः परीक्षा कराने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। छात्रों का कहना था कि वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद भी यदि परीक्षा प्रणाली सुरक्षित नहीं रहेगी तो प्रतिभाशाली छात्रों का भरोसा टूट जाएगा।प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर धार्मिक प्रतीकों के साथ कथित अनुचित व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान कलावा, जनेऊ, तिलक और मंगलसूत्र उतरवाए गए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा जांच के नाम पर किसी की आस्था का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।

आरसीपी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों। साथ ही पेपर लीक प्रकरण में शामिल दोषियों एवं संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द से जल्द निष्पक्ष वातावरण में पुनः परीक्षा कराने की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!