Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

वाराणसी में CNG पंप पर भीषण आग, 40 फीट ऊंची उठीं लपटें

हाईवे पर मचा हड़कंप, 200 मीटर क्षेत्र कराया गया खाली

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।  शुक्रवार रात वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर करखियाव क्षेत्र स्थित एक सीएनजी पंप पर शुक्रवार रात करीब 9:20 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें लगभग 40 फीट ऊंचाई तक उठने लगीं। घटना उस समय हुई जब एक वाहन में सीएनजी भरी जा रही थी। देखते ही देखते पूरा पंप आग की चपेट में आ गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई गैस लीकेज और शॉर्ट सर्किट की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गैस लीकेज और वाहन में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं 200 मीटर क्षेत्र कराया गया खाली

सिलेंडर फटने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पंप और उसके आसपास लगभग 200 मीटर के दायरे को तत्काल खाली करा दिया। कर्मचारियों और वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया तथा आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई इमरजेंसी सिस्टम ने टाला बड़ा हादसा घटना के तुरंत बाद कर्मचारियों ने इमरजेंसी स्टॉप बटन दबाकर मुख्य स्टोरेज टैंक और कंप्रेसर से गैस सप्लाई बंद कर दी। साथ ही मास्टर शट-ऑफ वाल्व भी बंद किया गया। इसके बावजूद छोटे पाइप और सिलेंडर आग की चपेट में आ गए, जिससे लपटें लगातार ऊंची उठती रहीं।

फायर ब्रिगेड की बड़ी कार्रवाइ फायर ब्रिगेड ने हाई-प्रेशर ब्लास्ट की आशंका को कम करने के लिए सीएनजी सिलेंडरों पर लगातार पानी की बौछार की। विशेषज्ञों के अनुसार सीएनजी की आग पर सीधे पानी डालने से ज्यादा असर नहीं होता, इसलिए गैस कट-ऑफ करने और सिलेंडरों को ठंडा रखने की रणनीति अपनाई गई। दूर-दूर तक दिखीं आग की लपटें आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग और हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक भी रुक गए। प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। आग पर काबू पाने के प्रयास देर रात तक जारी रहे और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!